22.3 C
Muzaffarnagar
Friday, November 6, 2026

हरियाणाः खेल नीति में बदलाव की कोशिश शुरू, खेल कोटे से अब DSP नही बन पाएंगे खिलाड़ी

हरियाणा, 6 दिसंबर (बु.)।हरियाणा में खिलाड़ी अब खेल कोटे से डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) नहीं बन पाएंगे। खेल नीति में बदलाव की कोशिश शुरू हो गई है, इसके तहत खेल कोटे से डीएसपी की भर्तियों को बंद किया जाएगा। ओलंपियन तथा अन्य बड़ी प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाडिय़ों के लिए खेल महकमे में ही नए पद सृजित किए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी युवा खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण देकर नई खेप तैयार करेंगे। यह पहला मौका होगा जब खेल नीति में बदलाव की जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके खेल मंत्री संदीप सिंह को मिली है। नई खेल नीति के तहत ओलंपिक, एशियाई व कामन वेल्थ सहित दूसरे बड़े एवं अंतरराष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता खिलाड़ी ही राज्य में ग्राउंड स्तर पर खिलाडिय़ों को तैयार करेंगे। खिलाडिय़ों को खेल कोटे में मिलने वाली नौकरियों में खेलकूद विभाग को ही तरजीह दी जाएगी। नई खेल नीति आगामी सत्र में लागू हो सकती है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles