19.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

अजमेरः अज्ञात कारणों के चलते महिला ने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदकर की आत्महत्या

अजमेर 24 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में अजमेर के नसीराबाद सदर थानाक्षेत्र में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते अपने तीन बच्चों के साथ कुंए में कूदकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस के अनुसार रामसर गांव की रहने वाली महिला विमला पत्नी प्रधान ने अपने तीन बच्चों के साथ गांव के कुंए में छलांग लगाकर मौत को गले लगा लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतका विमला एवं उसके तीनों बच्चों के शवों को कुएं से निकलवा कर नसीराबाद के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। पुलिस ने बताया की मृतकों के शवों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जायेगा। बताया जा रहा है कि मृतक महिला दिमागी तौर पर स्वस्थ नहीं थी। वहीं पुलिस मिली जानकारी के अनुसार मामलें की जांच-पड़ताल में जुटी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles