19.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

जम्मू-कश्मीरः पुलवामा में अल-बद्र के चार आतंकवादी गिरफ्तार

श्रीनगर 24 दिसंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने गुरुवार को आतंकवादी संगठन अल-बद्र के चार आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी), राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने आज तड़के पुलवामा जिले के लारमोड़ में दादसारा में संयुक्त रूप से एक तलाश अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान अल-बद्र के चार आतंकवादी संदिग्ध अवस्था में पाए गए। आतंकवादियों से हुई पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि वे घाटी में अल-ब्रद की गतिविधियों में शामिल थे। सुरक्षाबलों ने उनके पास से एक एके-56 राइफल, एक हैंड ग्रेनेड, 28 राउंड गोलियां समेत भारी मात्रा में हथियार एवं गोला बारूद बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों की पहचान यावर अजीज डार, सजाद अहमद पारी, आबिद मजीद शेख और शौकत अहमद डार के रूप में की गयी है। अवंतिपोरा पुलिस स्टेशन में इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। इससे पहले पुलिस ने बुधवार को त्राल और संगम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद के छह आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles