खबर यूपी के जनपद मुजफ्फरनगर से हैं जहां नई मंडी थाना क्षेत्र के कंबल वाला बाग में वाल्मीकि समाज के दो पक्षों में आपस में भिड़ गए| देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और दोनों पक्षों में पथराव हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत किया। बताया जा रहा है कि कंबल वाला बाग निवासी विजेंद्र का भरतिया कॉलोनी निवासी अपने ही भरतिया के शिवा से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि आज शिवा कुछ लोग विजेंद्र के घर के बाहर गाली गलौज करते हुए निकल गया| जिसके बाद विजेंद्र भी ड्यूटी से आ गया जहां दोनों में फिर से कहासुनी हो गई| बताया जा रहा है कि फिर शिवा अपने कई दोस्तों के साथ विजेंद्र के घर पहुंचा और उसके घर पर पथराव कर दिया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पडताल में जुट गई।



