26.1 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

सहारनपुरः किसान महापंचायत में शिरकत करेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा

सहारनपुर, 10 फरवरी (बु.)। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। जिसके चलते किसानों की महापंचायतों का दौर जारी है। तो वहीं दूसरी ओर किसान आंदोलन को विपक्षी दलों का समर्थन भी मिल रहा है। जिसके चलते बुधवार को किसानों की महापंचायत बुधवार को सहारनपुर के चिलकाना में होने वाली है। इसमे कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा शिरकत करेंगी। जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्‍यवस्‍था के कड़े इंतजाम किए है। अधिकारियों के अनुसार पुलिस फोर्स के साथ ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। साथ ही पुलिस अधिकारी भी निगरानी करते रहेंगे। किसान महापंचायत में आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा आ रही हैं। जिसे लेकर कांग्रेस में जोश है। जिले से दो विधायक भी कांग्रेस से हैं, इस वजह से भी कांग्रेस ने पंचायत की तैयारियों में पूरा जोश लगा दिया है। जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुजफ्फर सैनी ने बताया कि कांग्रेस के कार्यकर्ता तैयारियों मे जुटे हुए हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles