26.1 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

सहारनपुरः प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने पति को गला दबाकर उतारा मौत के घाट

सहारनपुर, 10 फरवरी (बु.)। कुतुबशेर थाना क्षेत्र के गांव होजखेड़ी में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। मामले की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पत्‍नी और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार मृतक के भाई की शिकायत पर पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया कि कुतुबशेर थाना क्षेत्र के गांव होज खेड़ी निवासी 32 वर्षीय रिशिपाल की करीब 10 वर्ष पहले पूनम नाम की महिला के साथ शादी हुई थी। पूनम को तीन बच्चे भी है। ऋषिपाल मजदूरी करता था। कुतुबशेर थाना प्रभारी के अनुसार पूनम के अपने पड़ोसी अंकुर नाम के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते अक्सर दोनों मिलाजुला करते थे। जिसका ऋषि पाल विरोध करता था। कुतुब शेर थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की रात ऋषि पाल अपने घर में सोया हुआ था। उसी समय ऋषि पाल की पत्नी ने अपने प्रेमी अंकुर को बुलाया और अपने प्रेमी के साथ मिलकर सोते हुे पति की गला दबाकर हत्या कर दी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles