अलीगढ़, 10 फरवरी (बु.)। ताला व तालीम के शहर अलीगढ़ में निर्मित वर्दी की एसेसरीज दुनियाभर में चमकती है। फौजियों की वर्दी हो या फिर पुलिस, पीएसी और सीआरपीएफ जवानों की, इन पर लगे अधिकांश स्टार अलीगढ़ में ही बने हैैं। ये मेटल व सिल्वर के होते हैैं। यहां के एक दर्जन से अधिक कारोबारी वर्दी की एसेसरीज कई देशों तक सप्लाई कर रहे हैैं। करीब 45 साल पहले छोटे स्तर पर शुरू हुआ कारोबार अब करीब पांच करोड़ सालाना है। कारोबार को अब आधुनिकता से जोड़ा जा रहा है। पहले ढलाई से एसेसरीज तैयार की जाती थी। यह काम जयगंज लडिय़ा में होता था। अब यहां के अलावा अन्य इलाकों में भी हो रहा है। तरलीय मेटल को मिट्टी के सांचे में डाला जाता है, फिर उसकी रिताई की जाती है। इसके बाद केमिकल में डालकर पालिश की जाती है। इसके बाद गोल्ड व सिल्वर कलर पालिस की जाती है। यह काम अब मशीनों से भी होने लगा है। पांच उद्यमियों ने फैक्ट्रियों में सीएनसी व लेजर मशीन लगाई हैै।



