26.1 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

मेरठः सट्टा खेल रहे 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मेरठ, 07 फरवरी (बु.)। छावनी क्षेत्र में आइएएस के पति से मोबाइल लूट के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। उन्होंने छावनी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर आर्मी क्वार्टर में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश किया। मौके से छह जुआरी गिरफ्तार किए गए। इनके कब्जे से नकदी व पर्ची समेत छुरी भी बरामद हुई है। लालकुर्ती थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उनकी टीम तोपखाना स्थित फुटबाल ग्राउंड के समीप चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आर्मी क्वार्टर में संदिग्ध लोगों का आना जाना लगा था। उनकी टीम क्वार्टर के अंदर पहुंची तो वहां भगदड़ मच गई। क्वार्टर के अंदर करीब आधा दर्जन लोग जुआ-सट्टा खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से सरफुद्दीन पुत्र इमामुद्दीन निवासी गंज मोहल्ला सदर बाजार, राना राय पुत्र हरीराम निवासी ग्राम धंजू मोदीपुरम, राजीव सूरी पुत्र रमेश चंद्र सूरी निवासी पूर्वा महावीर देहली गेट, राहुल पुत्र जगन निवासी सवरेदय कालोनी सिविल लाइन, तोता राम पुत्र गुलाब सिंह निवासी साधुनगर कंकरखेड़ा और प्रदीप भारद्वाज पुत्र ओमप्रकाश ग्राम डहरा कुटी थाना बहादुर गढ़ जिला हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया। इनसे दो गड्डी ताश, नौ हजार रुपये की नकदी, चार मोबाइल, छह छुरी व एक डायरी बरामद हुई।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles