26.1 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

गाजियाबाद: घर में घुसकर धारदार हथियार से वार कर दो लोगों को उतारा मौत के घाट

गाजियाबाद, 07 फरवरी (बु.)। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। शताब्दीपुरम के सरस्वती विहार में शनिवार को टयूशन टीचर सहित दो की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त घर पर मौजूद तीन बच्चों पर भी धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल मीनाक्षी को सर्वोदय अस्पताल से निकालकर स्वजनों ने यशोदा अस्पताल नेहरू नगर में भर्ती कराया। स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायल गौरी एवं रूद्र का उपचार सर्वोदय अस्पताल में ही चल रहा है। इस वारदात से सात साल पहले 2013 में कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती में हुए उस नृशंस हत्याकांड की यादें ताजा हो गई, जिसमें व्यापारी सतीश गोयल समेत उनके परिवार के सात लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। वहीं, इस दोहरे हत्याकांड में देर रात को पुलिस को महत्वपूर्ण कामयाबी मिली है। सूचना है कि अस्पताल में जख्मी एक बच्ची ने बता दिया है कि वारदात को लाल क्वार्टर जहां पर पहले डॉली का परिवार रहता था, वहां रहने वाले एक अंकल-आंटी ने वारदात को अंजाम दिया है। वह दोनों मेहमान बनकर घर मे दाखिल हुए थे। हालांकि अभी पुलिस इस मामले में खुलकर कुछ नही बता रही है। बताया जा रहा है कि पुष्टि के लिए पुलिस ने बच्ची द्वारा बताये गए व्यक्ति का फोटो भी दिखाया जिसे जख्मी बच्ची ने पहचान लिया। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने आरोपितों के घर दबिश भी दी है। कुछ संदिग्ध पुलिस के हिरासत में हैं। उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर देगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles