19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः चौरी-चौरा के संग्राम में भी किसानों ने निभाई थी अहम भूमिका

दिल्ली, 04 फरवरी (बु.)। देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने के साथ अंग्रेजों को चुनौती देने वाले गोरखपुर के चौरी चौरा कांड का आज शताब्दी वर्ष है। गोरखपुर में इसके शताब्दी महोत्सव का आगाज हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आजादी की खातिर अपना जीवन बलिदान करने वाले बलिदानियों को नमन किया। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने चौरी-चौरा कांड पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि चौरी-चौरा के बलिदानी हो वीर शहीदों के चरणों में प्रणाम करता हूं आदर पूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं। चौरीचौरा की पवित्र भूमि पर देश के लिए बलिदान होने वाले और देश के स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा देने वाले वीरों को प्रणाम करता हूं। देश जब आजादी के 77वे बरस में प्रवेश कर रहा है। यह आयोजन उसे और महत्वपूर्ण बना दे रहा है। इस संग्राम के सेनानियों को हल ही इतिहास केपन्नों में जगह न दी गयी हो, लेकिन उनके प्रयास ने महत्वपूर्ण कार्य किया। सभी मां भारती की वीर संतान थे। ऐसी बहुत कम घटना होगी जिसमें एक साथ 19 लोगों को फांसी दी गयी। आजादी के आंदोलन में ऐसी बहुत कम घटना होगी जिसमें एक ही घटना में 19 संग्राम सेनानियों को फांसी पर लटका दिया गया हो। महामना के प्रयासों से डेढ़ सौ लोगों को फांसी से बचा लिया गया। आज का दिन बाबा राघव दास और महामना जी को भी प्रणाम करने का है। ब्रितानी हुकूमत 172 लोगों को फांसी देने पर उतारू थी लेकिन बाबा राघवदास व महामना मदन मोहन मालवीय के प्रयास से 150 से अधिक की जान बवह ली। आज भारत खुद कोरोना की वैक्सीन बना रहा है। दुनिया के बड़े देशों से तेजी से टीकाकरण कर रहा है तो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की आत्मा को गर्व महसूस हो रहा होगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles