19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

मेरठ में फर्जी बिल से 42 करोड़ की टैक्स चोरी का पर्दाफाश

मेरठ, 04 फरवरी (बु.)। जीएसटी में फर्जी बिल बनाकर करोड़ों रुपये टैक्स चोरी करने का फर्जीवाड़ा जोरों पर चल रहा है। एक पखवाड़े के अंतराल में बुधवार को दूसरा मामला सामने आया है। सीजीएसटी कर अपवंचन शाखा ने गाजियाबाद के क्रासिंग रिपब्लिक स्थित आवास से विकास जैन को गिरफ्तार कर बुधवार को मेरठ सीजेएम कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मंगलपांडे नगर स्थित केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रधान आयुक्त एसवी सिंह ने बताया कि विकास जैन ने बिना माल की सप्लाई किए 42 करोड़ का इनपुट टैक्स क्रेडिट आइटीसी दूसरी फर्मों को पास कर दिया। उसके आवास से 2.23 करोड़ रुपया कैश भी बरामद हुआ, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितने बड़े पैमाने पर वह टैक्स में हेराफेरी कर रहा था। 15 जनवरी को मुरादाबाद से दो सगे भाइयों अर्चित और अंशुल अग्रवाल को 25 करोड़ की आइटीसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। विकास जैन के मामले में सीजीएसटी कर अपवंचन की शाखा के अधिकारी 15 दिन से जांच पड़ताल कर रहे थे। विकास बेहद शातिराना तरीके से टैक्स चोरी के धंधे को अंजाम दे रहा था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles