वाराणसी, 4 फरवरी (बु.)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के स्थानीय जंक्शन के टीटीई रेस्ट हाउस में गुरुवार की सुबह धनबाद के टीटीई के मच्छरदानी पर सांप रेंगता दिखाई देने से हड़कंप मच गया। इसके बाद डीडीयू से धनबाद तक जिम्मेदार आला अधिकारियों की सांस अटक गई। सांप को देखने के बाद कर्मचारियों को सूचित किया गया तो काफी मशक्कत के बाद उसे परिसर से बाहर किया गया। हालांकि, डीडीयू मंडल के डीआरएम राजेश पांडेय ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल जिम्मेदारों को संज्ञान लेने का निर्देश दिया है। यह सब कार्रवाई ट्विटर पर शिकायत मिलने के बाद हुई। हालांकि, इस दौरान परिसर में काफी देर तक अफरातफरी बनी रही। अमूमन ठंड के मौसम में सांपों के निकलने की घटनाएं नहीं हाेतीं मगर जहरीला सांप निकलने के बाद परिसर में आने जाने वालों के बीच यह घटना काफी चर्चा में बनी हुई है।



