हरियाणा, 03 फरवरी (बु.)। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में उस समय हडकंप मच गया जब जमानत पर आए हत्यारोपित युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है की कार सवार बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। युवक भागा तो उसका पीछा करके गोलियों से भून दिया। युवक को करीब 12 से 15 गोलियां मारी गई हैं। युवक हत्यारोपित था। अमीन निवासी रवि गोरख बुधवार को सलारपुर रोड परकार से किसी काम से गया था। उसके साथ कार में एक महिला थी। वह इयरफोन लेने के लिए दुकान पर चला गया। वह वापस आकर गाड़ी में बैठने लगा तो पीछे से एक गाड़ी में सवार कुछ युवकों ने उस पर तीन बंदूकों और पिस्टल से गोली चलानी शुरू कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग से बचने के लिए भागने लगा तो वह नीचे गिर गया। बदमाशों ने उसके पास जाकर गोलियों से भून दिया। पुलिस की मानें तो करीब 12 से 15 गोलियां उसको मारी गई हैं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बदमाश इसके बाद आसानी से फरार हो गए।दिन-दहाड़े हुई इस वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है। लोग इधर-उधर भाग खड़े हुए। कुछ राहगीर गलियों में छुप गए। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। वाहन चालक रास्ते बदलकर अपने गंतव्य को रवाना हुए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।



