19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

हरियाणाः स्वास्थय जांच रिपोर्ट के बाद ही छात्रों को स्कूलों में मिलेगा प्रवेश

हरियाणा, 03 फरवरी (बु.)। लॉकडाउन के बाद से ही स्कूल बंद थे। करीब सात से आठ माह बाद 9वीं से 12वीं तक के लिए स्कूल खोल दिए गए थे। वहीं, सोमवार से छठी से आठवीं तक की कक्षा के लिए भी स्कूल खोल दिए गए। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रही। स्कूल आने के लिए छात्रों को अपने साथ कोरोना जांच की रिपोर्ट और अभिभावकों से सहमति पत्र लाना अनिवार्य था। सभी छात्र सहमति पत्र तो लेकर पहुंचे लेकिन स्वास्थ्य जांच की कमी दिखी। इस कारण कई विद्यार्थियों को स्कूल से वापस लौटा दिया गया। शिक्षा विभाग और निदेशालय ने साफ किया था कि स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को स्वास्थ्य जांच करानी हैैा   इसलिए उन्हें वापस घर लौटा दिया गया। उधर, कई छात्र बीके सिविल अस्पताल में कोविड जांच कराने भी पहुंचे थे। इस कारण बीके सिविल अस्पताल में छात्रों की लंबी लाइन लगी रही। सामान्य स्वास्थ्य जांच का पत्र स्कूल में प्रवेश से 72 घंटे पुराना नहीं होना चाहिए। वहीं,  ज्यादातर छात्र स्कूल तो पहुंचे लेकिन उनके पास स्वास्थ्य जांच का प्रमाण पत्र नहीं था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles