दिल्ली, 23 जनवरी (बु.)। नेता जी की जयंती के अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल के दौरे पर पहुंचेंगे। जहां वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे। आपको बता दे की पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान मचा है। इस बीच नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती से बंगाल में सियासी गरमी और बढ़ गई है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल के दौरे पर पहुंचेंगे। जहां वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री के कोलकाता दौरे को देखते हुए पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने कोलकाता को एक तरह से किले में तब्दील कर दिया है. बता दें कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार नेताजी की जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मना रही है।