लखनऊ, 23 जनवरी (बु.)। लखनऊ के आलमबाग में शनिवार को उस समय चीख-पुकारका माहौल पैदा हो गया जब एक मकान के बेसमेंट में संचालित अवैध टेंट के गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब-तक आस-पडोस के लोग मौके पर पहुंचे तब-तक आग पूरे गोदाम में फैल चुकी थी। हादसे से महिला किसी तरह बाहर निकल आई और दोनों बच्चे आग में फंस गए थे। लोगों ने पानी से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे। आनन-फानन में दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की की गाडिया मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर ाग पर काबू पाया। दमकल कर्मी अंदर घुसे उन्होंने बच्चों को निकाला और सिविल अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।



