मुजफ्फरनगर, 23 जनवरी (बु.)। जनपद में आज विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं राजनैतिक दलों के नेताओं ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हे माल्यार्पण कर नमन किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने नगर पालिका प्रागंण में पहुंच कर सुभाष चंद्र बोस को याद किया और उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की उपल्बधियों के बारे में चर्चा की।



