18.5 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

मुजफ्फरनगरः पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर, 22 जनवरी (बु.)। मुजफ्फरनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के द्वारा जनपद में चलाए जा रहे अपराधी धरपकड़ अभियान के अंतर्गत चरथावल थाना पुलिस को मुठभेड़ के दौरान एक शातिर हिस्ट्रीशीटर टॉप 10 बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर व कारतूस बरामद किए और आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया। दरअसल चरथावल थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में अलावलपुर चौकी इंचार्ज हरिराज सिंह पुलिस टीम के साथ मिलकर चौकी पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया लेकिन उस व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जिसमें अलावलपुर चौकी इंचार्ज हरिराज सिंह बाल-बाल बच गये। वहीं पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर बदमाश को दबोच लिया गया। बदमाश की पहचान नरेश पुत्र दिलेराम निवासी रसूलपुर थाना चरथावल के रूप में हुई है। गिरफ्तार किया गया बदमाश चरथावल थाने का टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा 315 बोर जिंदा कारतूस के साथ खोखा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बदमाश का चालान कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles