18.5 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

मुजफ्फरनगरः जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ पंकज अग्रवाल ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, जनपद वासियों को दिया संदेश

मुजफ्फरनगर, 22 जनवरी (बु.)। जनपद मुजफ्फरनगर में आज कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हो गया है। सुबह से ही बूथों पर लोग नजर आने लगे थे। मुजफ्फरनगर ही नहीं बल्कि आसपास के जनपदों में भी कोरोना वैक्‍सीन लगाई जा रही हैं। वहीं जिला चिकित्सालय के पुरुष चिकित्सा विभाग में सीएमएस डॉ पंकज अग्रवाल ने कोरोना वैक्सीन लगवाई वही जनपद वासियों को संदेश देते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन जिंदगी देने वाली दवाई है इसे सभी को लगवाना चाहिए। मुख्य सीएमओ कार्यालय से जारी प्रेस नोट में दी गई जानकारी के अनुसार आज 9 केन्द्रों पर कोविड-19 टीकाकरण सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को कोवैक्सीन लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जिले में 9 केन्द्रों पर 22 सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान जनपद के 2260 स्वास्थ्य कर्मियों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। 16 जनवरी को जिन लोगों को प्रतिरक्षित किया गया है। उनका अगला डोज 15 फरवरी निर्धारित है। उन्होंने समस्त स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वह टीकाकरण केंद्र पर समय से पहुंचें और जनपद में टीकाकरण अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाए। इसी बाच आज जनपद मेरठ, सहारनपुर और बागपत में भी कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles