मुजफ्फरनगर, 22 जनवरी (बु.)। जनपद में आज कोरोना वैक्सीन के दूसरे चरण आरंभ हो गया है जिसके तहत चिकित्सा कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। वहीं जिला चिकित्सालय के पुरुष चिकित्सा विभाग में सीएमएस डॉ पंकज अग्रवाल ने कोरोना वैक्सीन लगवाई वही जनपद वासियों को संदेश देते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन जिंदगी देने वाली दवाई है इसे सभी को लगवाना चाहिए। मुख्य सीएमओ कार्यालय से जारी प्रेस नोट में दी गई जानकारी के अनुसार आज 9 केन्द्रों पर कोविड-19 टीकाकरण सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को कोवैक्सीन लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जिले में 9 केन्द्रों पर 22 सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान जनपद के 2260 स्वास्थ्य कर्मियों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। 16 जनवरी को जिन लोगों को प्रतिरक्षित किया गया है। उनका अगला डोज 15 फरवरी निर्धारित है। उन्होंने समस्त स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वह टीकाकरण केंद्र पर समय से पहुंचें और जनपद में टीकाकरण अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाए।



