18.5 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

लखनऊः प्लाज्मा थेरेपी वालों को नहीं लगेगी वैक्सीन, पढ़िए पूरी खबर

लखनऊ, 21 जनवरी (बु.)। कोरोना की वैक्सीन अब नई गाइड लाइन से लगेगी। लिहाजा, प्लाज्मा थेरेपी वाले मरीजों को वैक्सीन की डोज नहीं लगाने का फैसला किया गया है। कारण, उनमें ओवर इम्युनिटी से रिएक्शन की संभावना रहेगी। 22 जनवरी को टीकाकरण में नए प्रोटोकॉल का खास ध्यान रखा जाएगा। जनपद में 22 जनवरी से तीन दिवसीय टीकाकरण अभियान चलेगा। ऐसे में बुधवार को स्वास्थ्य अफसरों में नई गाइड लाइन पर मंथन हुआ। केंद्र सरकार ने वैक्सीनेशन को लेकर कई सुझाव दिए हैं। डिस्ट्रिक्ट इम्युनाइजेशन ऑफिसर डॉ. एमके सिंह के मुताबिक कोविशील्ड और कोवैक्सीन लगाने के नए निर्देश भेजे गए हैं। इसमें गर्भवतियों और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को वैक्सीन नहीं लगेगी। साथ ही फूड एलर्जी या अन्य कारकों से होने वाली एलर्जी की भी जानकारी लाभार्थियों से ली जाएगी। एलर्जी वाले मरीजों को भी वैक्सीन नहीं लगेगी। साथ ही जो लाभार्थी कोविड से पीडि़त हैं, उनमें निगेटिव होने के 14 दिन तक वैक्सीनेशन नहीं होगा। 35 अस्पतालों में होने वाले टीकाकरण में टीम को नई गाइड लाइन दे दी गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles