19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

प्रयागराजः महंत बजरंग मुनि बोले, ‘लव सनातन’ की चलेगी देशव्‍यापी मुहिम

प्रयागराज, 21 जनवरी (बु.)। राष्ट्र से हमारी पहचान होती है। जबकि धर्म से हमारा अस्तित्व है। हर व्यक्ति की पहचान उसके धर्म से होती है। धर्म-विहीन व्यक्ति पशु के समान होता है। श्रीपंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा के महंत बजरंग मुनि ने उक्त बातें कही। कहा कि हिंदुओं को सनातन धर्म के प्रति कट्टर व जवाबदेह होना चाहिए। इसके लिए देशभर में ‘लव सनातन’ की मुहिम चलाई जाएगी। लव सनातन के जरिए हिंदुओं को उनके गौरवपूर्ण धर्म के मर्म से जोड़कर कट्टर बनाया जाएगा। बोले, हिंदुओं को असहाय नहीं, बल्कि सिख समुदाय की तरह लड़ाका व धर्म के प्रति समर्पित बनने की जरूरत है। महंत बजरंग मुनि ने कहा कि देश के अलग-अलग प्रदेशों में हिंदुओं के ऊपर अत्याचार हो रहा है। इसके पीछे  हिंदुओं का आपसी विघटन व भिन्न-भिन्न विचारधारा प्रमुख कारण है। बोले, जहां हिंदू अल्पसंख्यक होता है, वहां खुद को असहाय मानकर अत्याचार सहता है। जबकि जहां हिंदू बहुसंख्यक होते हैं वहां धर्म-निर्पेक्षता व भाईचारा की बात करने लगते हैं। यह भावना खत्म करने की जरूरत है। अगर हिंदू की बहन-बेटी के साथ ‘लव जिहाद’ होता है तो वह शांत न बैठें बल्कि उसी रूप में जवाब दें। अगर कोई मार-पीट करता है तो उसको उसी भाषा में जवाब देना सीखें, यह भावना जागृत करके ही हिंदू व हिंदुत्व की रक्षा की जा सकती है, अन्यथा अपने देश में ही गुलाम बनकर रह जाएंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles