मुजफ्फरनगर, 19 जनवरी (बु.)। जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव निर्धना में कुत्तों ने हमला कर एक पहाड़े को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जान बचाने के लिए पहाड़ा गांव में घुस गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने कुत्तों के चंगुल से पहाड़े को बचाया। वहीं ग्रामीणों ने घायल पहाडे की सूचना वन विभाग को दी है।




