मुजफ्परनगर, 19 जनवरी (बु.)। हिंदू देवी-देवताओं के अपमान को लेकर सैफ अली खान के लीड रोल वाली वेब सीरीज ‘तांडव’ विवादों में घिर गई है। जनपद मुज़फ्फरनगर में हिंदु जागरण मंच ने आज तांडव के निर्माता व निदेशकों का पुतला दहन कर सीधे चेतावनी वाले स्वर में कहा कि, अगर इस प्रकार की वेब सीरिज व फिल्मो पर अंकुश नही लगाया गया तो जल्द ही वह लोग उग्र आन्दोलन कर ऐसे फिल्म निर्माताओ को सबक सिखाने का काम करेंगे। उन्होंने प्रशासन के द्वारा सरकार से अपील की हैं की वो ऐसी फिल्मो को बैन करे, ऐसी फिल्में हिंदुओ की भावनाओं को ठेस पहुचने वाली है. इस तरह की फिल्मो को हिंदु जागरण मंच बिलकुल बर्दाश्त नहीं करेगा।




