जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में जेब काट कर भाग रहे जेबकतरे को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया उसकी जमकर धुनाई की। वहीं मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेब कतरे को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई| बताया जा रहा है की जेबकतरा बस में जेब काटकर चलती बस से कूद गया था मगर स्थानीय लोगों ने आरोपी को पीछा कर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।



