19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

लखनऊः श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सीएम योगी ने दिया 2 लाख का चैक

लखनऊ, 16 जनवरी (बु.)। अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इसी कड़ी में  लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर श्रीराम जन्मभूमि निर्माण की समर्पण राशि के लिए विश्व हिंदू परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल की टीम सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में श्री राम जन्मभूमि के मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि जुटाने का अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतिनिधिमंडल को अयोध्या में राममंदिर के निर्माण के लिए 2 लाख रुपये का चेक दान किया।
वहीं संगमनगरी प्रयागराज में सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और मेयर अभिलाषा गुप्ता ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों को सवा करोड़ रुपये की सहयोग राशि दी। आपको बता दें कि राम मंदिर के लिए चंदा जुटाने में 5 लाख से ज्यादा गांवों में 12 करोड़ से ज्यादा परिवारों से संपर्क साधा जाएगा और उनसे चंदा मांगा जाएगा। चंदा जुटाने का अभियान 27 फरवरी तक चलाया जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles