19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः क्रुणाल और हार्दिक के पिता हिमांशु पंड्या का दिल का दौरा पड़ने से निधन

दिल्ली, 16 जनवरी (बु.)। टीम इंडिया के ऑलराउंडर क्रुणाल और हार्दिक पंड्या ने शनिवार को अपने पिता को खो दिया। हिमांशु पंड्या  दिल का दौरा पड़ने के बाद चल बसे. दोनों क्रिकेटरों के पिता की मौत के बाद क्रिकेट जगत भी शोक में डूब गया और भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस मुश्किल घड़ी में पंड्या परिवार के साथ संवेदना जाहिर की। विराट कोहली ने ट्वीट कर हिमांशु पंड्या के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि हार्दिक और क्रुणाल के पिता के निधन की खबर सुनकर उनका दिल टूट गया है। विराट कोहली ने लिखा, ‘हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या के पिता की मौत की खबर सुनकर दिल टूट गया है। जानकारी देते हुए बताया की उन्होने उनसे 2-3 बार बात की थी वो बेहद ही खुश मिजाज और जीवन को जीने वाले इंसान थे। उनकी आत्मा को शांति मिले. हार्दिक और क्रुणाल मजबूत बने रहना.’ बता दें विराट कोहली ने भी बेहद कम उम्र में अपने पिता को खो दिया था इसीलिए वो सिर से पिता के साये को उठने का दर्द समझ सकते हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles