मुजफ्फरनगर, 16 जनवरी (बु.)। कोरोना के साथ-साथ देश में अब बर्ड फ्लू भी अपने पैर पसार रहा है। कई राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। जिसकों लेकर देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं यूपी के जनपद मुजफ्फरनगर में बर्ड फ्लू को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई है। जनपद के चिकित्साधिकारी ने बताया की मीरापुर क्षेत्र में मृतकों कौओं को लेकर बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। जिसको लेकर जनपद में अलर्ट जारी कर दिया है।



