मुजफ्फरनगर, 16 जनवरी (बु.)। जनपद मुजफ्फरनगर में वार्ड नंबर 41व 43 में पानी की टंकियों से लगातार आ रहे गंदे पानी की शिकायतों को लेकर नगर पालिका प्रशासन पर कोई असर पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है। कई दिनों से लगातार गंदे पानी की शिकायत स्थानीय लोग कई बार नगर पालिका से कर चुके हैं मगर इस समस्या का अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है और गंदे पानी के आने की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गंदे पानी की शिकायतों पर नगर पालिका प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है।



