21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मेरठः कृषि कानून के विरोध में कैंट स्टेशन पर भाकियू तोमर ने की पंचायत

मेरठ, 12 जनवरी (बु.)। कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट ने मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर के आह्वान पर मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन पर पंचायत बुलाई। कैंट रेलवे स्टेशन पर किसानों की पंचायत की खबर लगते ही पुलिस प्रशासन चौकन्ने हो गए और कई अधिकारी कैंट स्टेशन पहुंच गए। दोपहर 1:00 बजे मंडल अध्यक्ष पदम सिंह के नेतृत्व में ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर करीब 50 किसान कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे और माइक स्पीकर लगा कर पंचायत शुरू कर दी। उधर, एएसपी कैंट सूरज राय, सीओ दौराला संजीव दीक्षित के साथ एसडीएम सुनीता सिंह पुलिस व रेलवे पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। आरपीएफ इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, जीआरपी इंस्पेक्टर चतुर सिंह, इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा तपेश्वर सागर, एसओ सदर थाना दिनेश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। भाकियू तोमर गुट के मंडल अध्यक्ष पदम सिंह ने कहा कि किसानों के लिए कृषि कानून हितकारी नहीं बल्कि काले कानून लाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कानून वापस होने तक वह इसी तरह से किसानों के हित में आवाज उठाते रहेंगे। पदम सिंह ने कहा कि सरकार भंडारण क्षमता व अन्य चीजें खत्म करते हुए किसानों को नुकसान पहुंचाने पर आमदा है। इसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी केंद्र सरकार को फटकार लगाई हो। जो इस बात का उदाहरण है कि कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles