मुजफ्फरनगर, 12 जनवरी (बु.)। सोशल मीडिया फेसबुक पर ब्राह्मण समाज की लड़कियों के ऊपर एक युवक द्वारा अभद्र टिप्पणी करने को लेकर ब्राह्मण समाज में रोष व्याप्त है। जिसको लेकर राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के पदाधिकारियों ने एसएसपी से मुलाकात की और ब्राह्मण समाज के प्रति अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक पर कड़ी कार्यवाही करने और युवक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।



