24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मायावती ने तीन कृषि कानून को वापस लेने की मांग दोहराई

लखनऊ 09 जनवरी (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग आज फिर दोहराई और कहा कि कल किसानों और सरकार के बीच वार्ता का असफल होना चिंता की बात है ।
सुश्री माावती ने आज किये ट्वीट में कहा कि काफी समय से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसानों और केन्द्र सरकार के बीच वार्ता कल एक बार फिर नाकाम रही जो अति चिंता की बात है । केन्द्र सरकार से पुन: अनुरोध है कि नये कृषि कानूनों को वापस लेने की किसानों की मांग को स्वीकार करके इस समस्या का समाधान निकाले।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles