28.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः बिरला ने लोगों को दी नए साल की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर वार्ता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नए साल की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री बिरला ने गुरुवार को कहा, “मैं सभी देशवासियों को नए साल 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मेरी प्रार्थना है कि नया वर्ष आप सबके जीवन को खुशियों, आनन्द, उमंग और उल्लास से परिपूर्ण करे।” उन्होंने कहा,” वर्ष 2020 कई अर्थों में पूरे विश्व के लिए असाधारण चुनौतियां से भरा रहा लेकिन हमने आपदा में अवसर को तलाशते हुए इस कठिन समय में भी स्वयं एवं देश को गतिमान बनाए रखा। कोरोना से लड़ाई में पूरे समाज ने अद्भुत एकता और संगठित भावना का परिचय दिया है। हमारे कोरोना योद्धाओं ने इस लड़ाई में प्रतिबद्धता और समर्पण से भाग लिया है। मैं उन सबका अभिनन्दन करता हूँ।” लोकसभा अध्यक्ष ने कहा ,” नव वर्ष के अवसर पर संकल्प लेने की प्रथा है। आइये, इस नव वर्ष में हमारा संकल्प देश के लिए हो, 21 वीं सदी के नए भारत के निर्माण के लिए हो। एक बार पुनः आप सबको परिवार सहित नव वर्ष की शुभकामनाएं। नया वर्ष आपके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आये। नए वर्ष में आपके सभी स्वप्न पूरे हों।”

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles