28.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में रहस्यमय विस्फोट, पढ़िए पूरी खबर

जम्मू 30 दिसंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बुधवार देर रात को एक रहस्यमय विस्फोट हुआ जिससे सीमा के पास रहने वाले लोग बुरी तरह घबरा गए। इस रहस्यमय विस्फोट के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कठुआ के हीरानगर और आस-पास के इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कठुआ जिले के जंडी गांव के पास एक मंदिर के समीप विस्फोट की जोरदार आवाज सुनाई दी गई जिसके बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुचें। उन्होंने कहा कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई तथा कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी स्थिति का पता लगाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा, “विस्फोट किस तरह से हुआ यह अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन शुरूआती रिपोर्ट्स से लगता है कि यह विस्फोट ग्रेनेड से किया गया है।”
इस विस्फोट में हालांकि कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles