28.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मुजफ्फरनगरः गैंगस्टरों की कमर तोड़ कार्रवाई में जिले ने हासिल किया आठवां स्थान

  • गैंगस्टरों की कमर तोड़ कार्रवाई में जिले ने हासिल किया आठवां स्थान

  • गृह विभाग ने जारी की टॉप टैन रहे दस जनपदों की सूची

  • जनपद पुलिस ने जब्त की 28 करोड़ 83 लाख की संपत्ति

मुजफ्फरनगर, 31 दिसंबर (बु.)। गैंगस्टरों की कमर तोडऩे की कार्रवाई मेेंं जिला पुलिस ने 28 करोड़ 83 लाख की संपत्ति जब्त कर प्रदेश में आठवां स्थान पाया है। प्रदेश भर में अब तक अपराध से अर्जित हुई 733 करोड़ की संपत्ति को जब्त किया गया है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने माफियाओं और गिरोहबंद अपराधियों के खिलाफ एक जनवरी से 26 दिसंबर तक हुई कार्रवाई का ब्यौरा बुधवार को मीडिया से साझा किया है। बताया कि पूरे प्रदेश में बदमाशों द्वारा अपराध के जरिए अर्जित की गई 733 करोड़ की संपत्ति जब्त कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। अवस्थी ने कार्रवाई में अग्रणीय रहे टॉप टैन जिलों की सूची जारी की है। इनमें लखनऊ पुलिस 88 करोड़ 15 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर पहला स्थान पाया है। कार्रवाई में दूसरे नंबर पर गौतमबुद्वनगर और तीसरे पर बलरामपुर जिला रहा है।
गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई में मुज फरनगर पुलिस आठवें स्थान पर रही है। जिला पुलिस ने अपराधों से अर्जित करीब 28 करोड़ 83 लाख 75 हजार रुपये की संपत्ति को जब्त करने का काम किया है। इसमें बाबा कोचिंग सेंटर के मालिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई थी। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कोचिंग सेंटर के मालिक की कई करोड़ की संपत्ति को जब्त की थी। दूसरी बड़ी कार्रवाई शातिर अपराधी भूपेन्द्र बाफर के खिलाफ हुई थी। पुलिस ने मेरठ जाकर बाफर की करीब ढाई करोड़ की कोठी को सीज किया था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles