31 दिसंबर (बु.)। यूपी के जनपद मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश पुलिस को अपनी सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए निम्न पुलिस अधिकारी और कर्मचारीयों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में सेवानिवृत्त हो रहे सभी पुलिसकर्मी अपने परिजनों के साथ सम्मलित हुए। इस दौरान एसएसपी एसएससी अभिषेक यादव द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट किए गए तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। वहीं समारोह के दौरान रिटायर्ड पुलिसअधिकारियों और उनके परिजनों को पुलिस कैफे में भोजन कराया गया। विदाई समारोह के दौरान निम्न पुलिस अधिकारी और कर्मचारी गण मौजूद रहे।



