बुलंदशहर, 31 दिसंबर (बु.)। बुलंदशहर में उस समय हड़कंप मच गया जब शिकारपुर स्थित सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के कक्षा 10 के छात्र ने अपने सहपाठी को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है की दोनों छात्रों में बेंच पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था। झगड़े के बाद आरोपी छात्र ने स्कूल में अपने चाचा की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। जिससे स्कूल के छात्रों में चीख-पुकार का माहौल पैदा हो गया। वहीं आरोपी छात्र ने स्कूल से भागने का प्रयास किया लेकिन आरोपी छात्र को मौकैे पर ही पकड़ लिया गया और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरी ओर मृतक छात्र के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




