28.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

अहमदाबादः एक करोड़ के नकली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार

अहमदाबाद, 31 दिसंबर (वार्ता) गुजरात में अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस से आए एक युवक को एक करोड़ रुपये से अधिक के नकली नोटों के साथ बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर अहमदाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म-5 पर कल आई राजधानी एक्सप्रेस के कोच ए 3 से उतर रहे एक व्यक्ति की तलाशी ली गयी। इस दौरान उसके बेग से 2000 रुपये के 7240 नकली नोट कुल 1,44,80,000 रुपये के नकली नोट, लैपटॉप, चार्जर तथा अन्य सामान जब्त कर लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गांधीनगर जिले में कलोल के गार्डन शहर अपार्टमेंट के बी-15 निवासी विकास न. शर्मा (31) के रूप में हुयी है। पूछताछ में उसने बताया कि राजस्थान के जोधपुर निवासी हंसराज भो. लौहार ने ये सभी नकली नोट उसे दी थी और कहा था कि वह हवाई जहाज से अहमदाबाद आकर उससे ये नोट ले लेगा।
पुलिस मामला दर्ज करके हंसराज को पकड़ने के प्रयास कर रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles