28.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

नये साल पर राजधानी दिल्ली में रहेगा नाइट कर्फ्यू

नयी दिल्ली 31 दिसम्बर (वार्ता) कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रसार के परिप्रेक्ष्य में नये साल के मौके पर राजधानी में नाइट कर्फ्यू रहेगा। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(डीडीएमए) के मुताबिक नाइट कर्फ्यू के दौरान नववर्ष के जश्न अथवा सामूहिक कार्यक्रमों के आयोजन की मनाही रहेगी। नाइट कर्फ्यू की अवधि 31 दिसम्बर और एक जनवरी की रात 11.00 से दूसरे दिन सुबह छह बजे तक निर्धारित की गयी है। बयान के मुताबिक दो दिन के नाइट कर्फ्यू में सार्वजनिक स्थलों पर पांच से अधिक व्यक्ति एकत्र नहीं हो सकेंगे , हालांकि इस दौरान लोगों की अंतरप्रांतीय आवाजाही और मालपरिवहन पर प्रतिबंध नहीं रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 677 नये मामले सामने आये हैं जिसे मिलाकर संक्रमितों की संख्या 6.24 लाख हो गयी है। इसी अवधि में 21 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों का आंकड़ा 10,523 हो गया है। वहीं 6.8 लाख लोगों के स्वस्थ होने से सक्रिय मामलों की संख्या 5838 रह गयी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles