मुजफ्फरनगर, 28 दिसंबर (बु.)। खबर यूपी के जनपद मुजफ्फरनगर से हैं। जहां भोपा थाना क्षेत्र में खेत में गन्ना छीलने गई महिलाओं ने अपने साथ बद नियति से गन्ने के खेत में खींचने सहित मारपीट कर घायल कर देने का आरोप दूसरे समुदाय के युवक पर लगाया है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजते हुए घटना की जांच शुरू कर दी। दरअसल पूरी मामला ककरौली थाना क्षेत्र से है। जहां गांव चोरावाला निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसके घर की दो महिलाओं महिलाएं गांव के ही खेत में गन्ना छीलने के लिए गई हुई थी। आरोप है कि खेत मालिक के पुत्र और उसके 2 साथियों ने उन्हें बदनीयति से गन्ने के खेत में खींचने का प्रयास किया।वहीं विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट कर आरोपी युवकों ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस द्वारा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है। जहां घायलों ने भोपा सामुदायिक केंद्र पर तैनात स्टाफ पर लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप भी लगाए। थाना अध्यक्ष मुकेश सोलंकी ने बताया कि अभी पीड़ित द्वारा तहरीर नहीं दी गई है पुलिस जांच में जुटी हुई है प्रथम दृष्टया मामला कहासुनी के उपरांत मारपीट का प्रतीत हो रहा है। घायल महिलाओं को इलाज के लिए भेजा गया है तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




