मुज़फ्फरनगर, 28 दिसंबर (बु.)। मुज़फ्फरनगर के नोडल पुलिस अधिकारी के रूप में एडीजी बी.के मौर्या बनाऐ गए हैं जो पूर्व में मुज़फ्फरनगर के एस एस पी रह चुके हैं। 2001 में बी के मौर्या जिले में एसएसपी रह चुके है। प्रदेश सरकार द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी एडीजी पुलिस लाइन पहुँचे। दरअसल मुज़फ्फरनगर पुलिस लाइन में चल रही जिले के पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में नोडल प्रभारी बीके मौर्या के साथ जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे,एडीएम प्रशासन अमित कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,एसपी देहात नेपाल सिंह,एसपी क्राइम दुर्गेश कुमार सिंह,एसडीएम सदर दीपक कुमार,सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह,एसडीएम कमलजीत कौर,सीओ बुढ़ाना गिरजा शंकर त्रिपाठी,सीओ जानसठ शकील अहमद,सीओ नई मंडी धनंजय सिंह,एसडीएम खतौली इंद्रकांत द्विवेदी सहित जनपद के पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।




