26.3 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः कृषि कानूनों का विरोध करते हुए किसानों के समर्थन में बोली प्रियंका गांधी

नयी दिल्ली 28 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि किसान नये कृषि कानूनों से उपजे संकट के कारण आंदोलन कर रहे हैं और सरकार को अपनी जवाबदेही का निर्वहन करते हुए उनसे बात करनी चाहिए।
श्रीमती वाड्रा ने कांग्रेस स्थापना के 135 वर्ष पूरे होने पर यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित समारोह में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से कहा कि सरकार को किसानों से बात करनी चाहिए, उनकी बात सुननी चाहिए और किसान विरोधी तीनों कानून वापस लेना चाहिए। कांग्रेस ने आज अपनी स्थापना के 135 साल पूरा होने के अवसर पर यहां एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें श्रीमती वाड्रा सहित पार्टी के कई बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान ध्वज फहराया गया और सभी नेताओं ने मिलकर राष्ट्रगान गाया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles