19.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

हरियाणाः किसान आंदोलन के चलते तीन दिवसीय ‘टोल पर्ची मुक्त‘ अभियान शुरू

सिरसा, 25 दिसंबर (वार्ता) तीन कृषि कानूनों के विरोध में चलाए जा रहे किसान आंदोलन के तहत हरियाणा में किसानों का तीन दिवसीय ‘टाेल पर्ची मुक्त‘ अभियान आज शुरू हुआ जिसके तहत सिरसा जिले में किसानों ने टोल नाकों को पर्ची मुक्त करवाया। 27 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी टोल नाकों पर पर प्रदर्शन होंगे। डबवाली के खुइयां मलकाना टोल को डबवाली, कालांवाली के किसानों ने, भावदीन टोल को ऐलनाबाद, रानियां, चोपटा व डिंग मंडी के किसानों ने पर्ची मुक्त करवाया। किसानों की इस कार्रवाई के दौरान किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी संख्या में दोनों टोल पर पुलिस कर्मी तैनात रहे।
इस मौके पर हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने कहा कि किसानों की एक ही मांग है कि तीनों कानूनों को रद्द किया जाए लेकिन सरकार कानूनों को वापस लेने के बजाय संशोधन की बात कर रही हे जो किसानों को किसी कीमत पर मंजूर नहीं है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles