19.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

हैदराबादः फिल्म अभिनेता रजनीकांत अस्पताल में भर्ती

हैदराबाद, 25 दिसंबर (वार्ता) फिल्म अभिनेता रजनीकांत को शुक्रवार को ब्लड प्रेशर में गंभीर उतार-चढ़ाव के बाद हैदराबाद के जुबली हिल्स क्षेत्र स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘ श्री रजनीकांत को आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह पिछले 10 दिनों से हैदराबाद में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। सेट पर कुछ लोगों के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद उन्होंने 22 दिसंबर को अपना कोरोना वायरस टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी। तब से उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया और उनकी कड़ी निगरानी की गयी। ‘विज्ञप्ति में यह भी कहा गया, ‘ उनमें कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं पाये गये हैं, लेकिन उनके ब्लड प्रेशर में गंभीर उतार-चढ़ाव दिखाई दिये हैं, जिसके मद्देनजर उन्हें और अधिक जांच की आवश्यकता थी, इसलिये उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब तक उनका ब्लड प्रेशर कम नहीं हो जाता , तब तक अस्पताल में उनकी जांच और निगरानी की जायेगी। ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव और थकावट के अलावा उन्हें अन्य कोई लक्षण नहीं है और रक्त संबंधी अन्य मानक भी स्थिर है।”

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles