19.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

जयपुरः मिश्र को कोरोना बचाव से सम्बन्धित पुस्तक एवं पोस्टर भेंट

जयपुर, 25 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का आज यहां कोरोना से बचाव से संबंधित एक पुस्तक एवं पोस्टर भेंट किये गये। श्री मिश्र से यहां राजभवन में पूर्व न्यायाधीश पानाचंद जैन, प्रोफेसर बनवारी लाल गौड़ और लेखक अखिलेश जैन ने मुलाकात कर पुस्तक एवं पोस्टर भेंट किये। इस अवसर पर श्री अखिलेश जैन ने अपनी लिखी पुस्तक ‘कोरोना पर विजय‘ की प्रति भेंट की वहीं जस्टिस पानाचंद जैन एवं प्रो. गौड ने केन्द्र सरकार के आयुष मंत्रालय के आह्वान पर आधारित पोस्टर ‘आयुर्वेद अपनाइये, कोरोना भगाइये‘ की प्रति भेंट की। श्री मिश्र ने कोरोना महामारी से निपटने और सावधानियां अपनाने के लिए किये जा रहे इन प्रयासों की सराहना की। जोरा

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles