मुज़फ्फरनगर, 16 दिसंबर(बु.)। यूपी के जनपद मुजफ्फरनगर में एसएसपी अभिषेक द्वारा जनपद के विभिन्न बॉर्डर थाना क्षेत्र के चेकिंग पॉइंट का निरीक्षण किया| जिसके बाद एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिसकर्मियों को जनपद के बॉर्डर की चेकिंग करने के सख्त निर्देश दिए| जिसके चलते पुलिसकर्मियों ने बैरिकेडिंग लगाकर बस,कार टू व्हीलर आदि की सघनता से चैकिंग की| वहीं पुलिस कर्मियों ने संदिग्ध वाहनों और वाहन चालकों से भी सख्ती से पूछताछ की| चेकिंग करने के दौरान पुलिस टीम काफी सक्रिय नजर आई|



