मुजफ्फरनगर, 16 दिसंबर(बु.)। खबर जनपद मुजफ्फरनगर से है। जहां एसएसपी अभिषेक यादव ने अपराधों की रोकथाम और महिलाओं की सुरक्षा संबंधित गुणवत्ता में सुधार लाने का निर्णय लिया। जिसके चलते कार्य कुशलता को बेहतर करने के लिए जनपदीय पुलिस लाईन में स्थित जिला प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा की महिला संबंधी अपराधों में कार्यवाही एंव विवेचनाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।




