मुजफ्फरनगर, 16 दिसंबर(बु.)। सीओ सदर कुलदीप कुमार ने आज बुधवार के दिन सीओ सिटी का पदभार संभाल लिया है। बुलेटिन संवाददाता से बात करते हुए नवनियुक्त सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया की सबसे पहले उनकी प्राथमिकता पीड़ित लोगों के लिए हर संभव मदद करने का रहेगा। कोई भी पीड़ित निड़र होकर सीओ सिटी कुलदीप कुमार से आकर अपनी बात रखने के लिए स्वतंत्र है। उन्होने कहा की पुलिस आम जनता के लिए बीच सामांजस्य की स्थिति बनाने का हर संभव प्रयास करेगी। पुलिस और आम जनता के बीच एक दोस्त वाला रिश्ता रहेगा किसी भी व्यक्ति के साथ कोई भेदभाव नही किया जाएगा। उन्होने कहा यदि कोई भी पुलिसकर्मी किसी भी पीड़ित व्यक्ति के साथ अभ्रद व्यवहार करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रावाई की जाएगी।



