मुज़फ्फरनगर, 16 दिसंबर(बु.)। खबर जनपद मुजफ्फरनगर से है जहां कचहरी परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल व डॉग स्क्वायड अभियान चलाया गया जिसके चलते डॉग स्क्वायड व एलआईयू टीम में स्थानीय पुलिस बल के साथ मुजफ्फरनगर कचहरी परिसर में खड़े वाहनों व संदिग्ध वस्तु की जांच के साथ ही परिसर के आसपास घूम रहे संदिग्ध लोगों से भी सख्ती से पूछताछ की गई तथा वहां पर मौजूद व्यक्तियों से अपील की गई कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु देखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दे




