दिल्ली, 13 दिसंबर,(बु.)। राजेंद्र नगर के विधायक राघव चड्ढा ने शनिवार को नारायणा के लोहा मंडी के अंदर की सड़कों व मुख्य द्वार के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों के साथ मंडी कारोबारियों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि लोहा मंडी में सड़कों के साथ निश्चित प्रवेश द्वार और निकासी द्वार की जरूरत 25 साल से थी। इस 25 वर्ष पुरानी जरूरत को अब तीन माह के भीतर पूरा कर दिया जाएगा। मंडी के प्रवेश व निकासी द्वार बन जाने से लोहा मंडी की खूबसूरती भी बढ़ेगी। विधायक ने कहा कि जहां एक तरफ पूरे देश में राज्य सरकारें वित्तीय परेशानियों से जूझ रही हैं, वहीं सांसदों पर विधायकों को फंड पर रोक तक लगी हुई है। ऐसे में वे अपने विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में फंड की कमी से कोई विकास कार्य नहीं रुकेगा। लोहा मंडी में सड़क निर्माण का काम शुरू होने से उत्साहित नारायणा आयरन एंड स्टील मर्चेट वेलफेयर एसोसिएशन के ब्लॉक सेक्रेट्री अनिल गर्ग ने स्थानीय विधायक राघव चड्ढा और मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि चड्ढा अपने विधानसभा क्षेत्र में होने वाले हर विकास कार्य की खुद ही निगरानी करते हैं और निवासियों से मिलकर उनकी परेशानियों को भी समझते रहते हैं।



